फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders demand increase in tax on online trading

Mathura News: व्यापारियों की ऑनलाइन व्यापार पर टैक्स बढ़ाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Traders demand increase in tax on online trading
मथुरा। सर्वेश्वरी सदन में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : mathura
मथुरा। पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा है कि ऑनलाइन व्यापार से छोटे-मझोले व्यापारी की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार ऑनलाइन व्यापार पर टैक्स बढ़ाकर राहत दे। साथ ही व्यापारियों ने सरकार से कल्याण आयोग का गठन और सुरक्षा गारंटी की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारियों ने गोविंद नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में बैठक की। पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना संकट में ई-कॉमर्स कंपनियां नजर नहीं आईं। उस समय छोटे-मझोले व्यापारी ही आम लोगों के मददगार बने थे। सरकार को चाहिए कि वह छोटे व्यापारियों के लिए संरक्षण की नीतियां तैयार करे। वहीं प्रांतीय संगठन मंत्री मदनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी किसी भी जाति-धर्म का नहीं होता वह सिर्फ व्यापारी होता है।
विज्ञापन

प्रांतीय कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। मनोज सक्सेना, विजय बंटा, नम्रता गुप्ता, केदार खंडेलवाल, विजय आर्य, पवन गोयल, त्रिलोकी नाथ बंसल, अनमोल बंसल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed