फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Track disrupted due to goods train derailment on Agra-Delhi route trains were stopped

UP: आगरा-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी डिरेल, ट्रैक बाधित; जो ट्रेन जहां पहुंची वहीं कर दी गई खड़ी... यात्री परेशान

Sun, 18 Feb 2024 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे ट्रैक बाधित हो गया। जो ट्रेन जहां पहुंची थी वहीं खड़ी कर दी गई। इससे यात्री परेशान रहे। 

विज्ञापन
Track disrupted due to goods train derailment on Agra-Delhi route trains were stopped
आगरा-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी डिरेल, ट्रैक बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम मथुरा जंक्शन के नया बस अड्डा आरओबी के पास रविवार शाम को डिवीजनल मेटेरियल ट्रेन (डीएमटी) मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये डिरेल हो गए। इससे मुख्य लाइन के डाउन ट्रैक पर यातायात ढाई घंटे घंटे बाधित रहा। घटना की जांच संयुक्त टीम कर रही है। संयुक्त टीम की रिपोर्ट के बाद सही कारण सामने आएगा।

विज्ञापन


मथुरा-नई दिल्ली डाउन रेल लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। शाम 5.55 बजे करीब ट्रैक के दोनों ओर गिट्टी डालने का कार्य डीएमटी मालगाड़ी द्वारा किया जा रहा था। नया बस अड्डा रेलवे ओवरब्रिज पर डीएमटी के इंजन से 6वें डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतर गए। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग टीम ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। आगरा-दिल्ली वाया मथुरा लाइन की ट्रेनों को जहां का तहां रोका गया। मौके पर सबसे पहले दिल्ली की तरफ के अन्य डिब्बे को अलग कर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। उसके बाद मथुरा के तरफ के डिब्बों को हटाया गया। 
 

इसके बाद करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों को पटरी पर दौड़कर चेक किया गया। वहीं, बेपटरी डिब्बे को रेल विभाग की इंजीनियरिंग टीम व अधिकारियों ने डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास किया, जिसमें रात 8.28 बजे करीब सफलता हासिल हुई। इसके बाद ट्रैक को सुचारू किया गया। हादसे को लेकर संभावना जताई जा रही है कि या तो ट्रैक पर गिट्टी आई होगी या फिर डिब्बे में गिट्टी का लोड एक ओर आ गया होगा।
 
विज्ञापन

जैक का प्रेशर पाइप लीक

राहत कार्य के दौरान हाइड्रोलिक जैक का प्रेशर पाइप भी लीक हो गया। इसके चलते राहत कार्य में देरी का सामना इंजीनियरिंग टीम को करना पड़ा। दरअसल, हाइड्रोलिक जैक के सहारे ही डिब्बे को उठाकर वापस पटरी पर लाया जाता है।

संयुक्त जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

डिब्बा डिरेल होने की संयुक्त जांच होगी। इस जांच को इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकॉम, कमर्शियल, आरपीएफ, ऑपरेटिंग विभाग करेगा। इसमें ट्रैक के नुकसान का आकलन किया जाएगा, स्लीपर के नुकसान का आकलन होगा। सबसे पहले डीएमटी जिस जगह डिरेल हुई है, उस बिंदु की तलाश करना सबसे महत्वपूर्ण काम होगा। साथ ही गाड़ी की स्पीड व अन्य बिंदुओं पर भी जांच होगी। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। इसके बाद संयुक्त जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू हुई।

इन बिंदुओं पर भी होगी जांच

  • ट्रैक के रखरखाव की जांच
  • वैगन की जांच
  • पटरी पर किसी ने कुछ रखा तो नहीं
  • डिब्बे के पहियों की सस्पेंशन, एलाइनमेंट
  • रेलवे ट्रैक के एलाइनमेंट
  • ट्रैक के बीच की दूरी
  • दिल्ली ओर से आने वाली गाड़ियों को धीमी गति से गुजारा
दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों को भी शाम 6 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक धीमी गति से गुजारा गया। इसके कारण दर्जनभर से अधिक ट्रेन देरी से मथुरा जंक्शन पर पहुंचने के बाद अपने गंतव्यों के लिए आगरा-भरतपुर की ओर रवाना हुईं।

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

पुलिस भर्ती परीक्षा होने के चलते शाम के समय स्टेशन पर भीड़ अधिक थी। लोग ट्रेनों के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इसके कारण ट्रेनों को जहां का तहां रोका गया। मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मालगाड़ी के एक बैगन के चार पहिये ट्रैक से उतर गए। डाउन ट्रैक इसके चलते प्रभावित हुआ। अप ट्रैक सुचारू रहा। हादसे के सही कारणों की जानकारी के लिए जांच की जा रही है। शाम 5.55 बजे यह हादसा हुआ, रात 8.28 बजे करीब ट्रैक सुचारु हुआ। -प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed