फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Township to be launched soon in Chhata

Mathura News: छाता में जल्दी लांच होगी टाउनशिप, बोर्ड बैठक में होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Township to be launched soon in Chhata
मथुरा। रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के 18 वर्ष बाद एमवीडीए छाता में जिले की सबसे बड़ी टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की अगले माह होने वाली बोर्ड बैठक में इसकी लॉन्चिंग पर मंथन होगा। अब तक 350 किसानों की सहमति पर 117 हेक्टेयर के सापेक्ष 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट प्रस्तावित इस योजना को विकसित करने की प्रक्रिया सितंबर 2024 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2025 तक करीब 60 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो सका था। वहीं अब 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के लगभग 18 वर्ष पश्चात प्राधिकरण इतनी बड़ी आवासीय योजना शुरू करने जा रहा है। योजना के लिए करीब 350 किसानों की सहमति प्राप्त की गई है।
विज्ञापन


यह होंगी विशेषताएं
117 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस आधुनिक टाउनशिप में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, विद्यालय, महाविद्यालय, होटल, सुपर मार्केट, अस्पताल, ईडब्ल्यूएस आवास एवं भूखंड, अतिरिक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




धार्मिक स्थलों के निकट
उपाध्यक्ष ने बताया कि कोकिलावन शनिधाम, बरसाना और नंदगांव जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के निकट होने के कारण इस योजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नियोजित शहरी विकास के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।


--

फैक्ट फाइल
117 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी योजना।
350 किसानों से 102 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा।
2024 में खींचा गया था आवासीय योजना का खाका।
07 माह में तेजी से हुआ जमीन के अधिग्रहण का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed