फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tourists should get every facility at historical places

Mathura News: ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों को हर सुविधा मिले

Sun, 06 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 06 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tourists should get every facility at historical places
वृंदावन। केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार शाम तीर्थनगरी पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट निर्देश है कि जहां-जहां एएसआई की धरोहर हैं या पर्यटक स्थल हैं वहां पर्यटकों को सुविधाओं दी जाएं। यहां पवित्र यमुना नदी बहती है, ऐसे में क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


इससे पहले लेखी ने गोपूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया और एएसआई द्वारा संरक्षित प्राचीन मदनमोहन मंदिर और गोविंददेव मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने दोनों मंदिरों के परिसर में सार्वजनिक शौचालय और वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस दौरान मथुरा सांसद हेमामालिनी भी उनके साथ रहीं।
विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी शाम करीब पांच बजे पुराना कालीदह स्थित श्री गदाधर गौरांग मंदिर एवं गोशाला में पहुंची। उन्होंने संत हरिदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन किया। इसके बाद उन्होंने गोमाता का पूजन किया। इस अवसर पर संत सत्यनारायण दास महाराज, सचिव संदीप मित्तल, हरेकृष्ण दास, दीपक कपूर, जेपी मित्तल, जीपी सिंह, नगेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे। यहां से वह प्राचीन मदनमोहन मंदिर पहुंची। मंदिर का निरीक्षण कर अधिकारियों को रखरखाव और अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन मदनमोहन मंदिर में दर्शन कर सेवायतों से इतिहास और धार्मिक महत्व जाना। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास परिक्रमा मार्ग में सार्वजनिक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। प्राचीन गोविन्ददेव मंदिर का निरीक्षण करने के बाद मंदिर परिसर में सार्वजनिक शौचालय और वाटर कूलर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा, सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी, विजयकिशोर गोस्वामी, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय गोविल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed