फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tourism Minister will reach Barsana to review preparation for Holi festival in Braj

Braj Holikotsav: रंगोत्सव में रंग भरेंगे मंत्री, बरसाना में होगी आयोजनों की समीक्षा, पढ़ें कब कौन सा उत्सव

Tue, 31 Jan 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 11:02 PM IST
सार

मथुरा के बृज की प्रसिद्ध होली का उत्सव बसंत पंचमी के दिन से शुरू हो गया है। यह नौ मार्च तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग आयोजन होंगे। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचते हैं। बुधवार को पर्यटन मंत्री इसकी समीक्षा करेंगे।  

 

विज्ञापन
Tourism Minister will reach Barsana to review preparation for Holi festival in Braj
ब्रज की होली का परंपरागत शुभारंभ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में होली के उत्सव की शुरुआत 26 जनवरी को वसंत पंचमी के साथ ही शुरू हो चुकी है। मंदिरों में होली के आयोजन हो रहे हैं। होली के इस उत्सव को रंगोत्सव का रूप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद दे रहा है। परिषद की तरफ से भी ब्रज के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर आयोजनों की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को बरसाना में इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण यहां पहुंचेंगे। वह यहां विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे। 

विज्ञापन

प्रतिवर्ष रंगोत्सव का भी होता है आयोजन 

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि जनपद में ब्रज की होली के अवसर पर प्रतिवर्ष रंगोत्सव का आयोजन किया जाता है। ब्रज की होलियों में बरसाना एवं नंदगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, गोकुल की छड़ीमार होली, मथुरा वृंदावन की रंगभरनी एकादशी आदि प्रमुख आयोजन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


होली के इन परंपरागत आयोजनों पर आयोजित होने वाले रंगोत्सव-2023 की शुरूआत 27 फरवरी से की जानी प्रस्तावित है। इसमें बरसाना पर दो दिवसीय आयोजन होंगे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसी संदर्भ में रंगोत्सव-2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन बरसाना के सभागार में होगी। 

ये हैं प्रमुख आयोजन

  • 27 फरवरी बरसाना की लड्डू होली 
  • 28 फरवरी बरसाना लठामार होली
  • 01 मार्च  नंदगांव की लठामार होली 
  • 03 मार्च रंगभरनी एकादशी वृंदावन श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर
  • 03 मार्च रंगभरनी एकादशी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
  • 04 मार्च गोकुल छड़ीमार होली 
  • 06 मार्च होलिका दहन
  • 07 मार्च श्रीद्वारिकाधीश मंदिर होली
  • 07 मार्च दुल्हैंडी 
  • 08 मार्च दाऊजी का हुरंगा
  • 08 मार्च जॉव का हुरंगा 
  • 08 मार्च मुखराई का चरकुला 
  • 09 मार्च बठैन का हुरंगा 
  • 09 मार्च गिडोह का हुरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed