फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Toll tax increased, from 12 o'clock tonight the pockets of the drivers will be loose

Mathura News: टोल टैक्स बढ़ा, आज रात 12 बजे से वाहन चालकों की जेब होगी ढीली

Fri, 31 Mar 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Toll tax increased, from 12 o'clock tonight the pockets of the drivers will be loose
मथुरा। आज रात 12 बजे से वाहन चालकों को टोल टैक्स के लिए जेब और ढीली करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से टोल में वृद्धि की घोषणा की है। जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुवन और होडल के पास स्थित टोल नाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से 5-6 फीसदी अधिक टैक्स चुकाना होगा। दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा बसा है। पूर्व में लखनऊ की तरफ से और पश्चिम में दिल्ली की तरफ से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा और आगरा आते हैं। ऐसे में इन्हें 31 मार्च की मध्यरात से अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा। राजमार्ग पर फरह के पास महुअन और कोसीकलां-हरियाणा बाॅर्डर पर होडल में टोल नाका बना हुआ है। सामान्य दिनों में दोनों टोल नाकों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल कर्मियों ने अपने कंप्यूटरों में नई दरों को फीड कर लिया है।
विज्ञापन

पर्यटकों के वाहनों से लगती है कतारें
मथुरा और आगरा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, जो बांकेबिहारी मंदिर, गोवर्धन, बरसाना, कोकिलावन सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन और पूजन करते हैं, वहीं आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारक देखने जाते हैं। त्योहार और विशेष उत्सवों में वाहनों की संख्या में और अधिक इजाफा हो जाता है। इससे अक्सर टोल नाकों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन



महुअन टोल की दरों में पांच से छह फीसदी की वृद्धि की गई है। 31 मार्च को रात 1 2 बजे से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। वाहनों से अब नई दरों के हिसाब से ही टोल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय यादव, टोल मैनेजर महुअन टोल

वाहन पहले अब महीने का पास
कार/जीप/एलएमवी वाहन(एक साइड) 95 100 3130 (पूर्व में)
कार/जीप/एलएमवी वाहन(दोनों साइड) 140 150 3290 (अब)
हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस(एक साइड) 150 160 5055( पूर्व में)
हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस(दोनों साइड) 230 240 5315(अब)
ट्रक और बस(एक साइड) 320 335 10595(पूर्व में)
ट्रक और बस(दोनों साइड) 475 500 11135(अब)
भारी वाहन, मशीनरी, उपकरण(एक साइड) 500 525 16615 (पूर्व में)
भारी वाहन, मशीनरी, उपकरण(दोनों साइड) 750 785 17460 (अब)
ओवरसाइज्ड वाहन(एक साइड) 605 640 20230 (पूर्व में)
ओवरसाइज्ड वाहन(दोनों साइड) 910 955 21255 (अब)
लोकल कार -- -- 315 (पूर्व में)
लोकल कार -- -- 330 (अब)
(उक्त टोल टैक्स की दरें रुपये में, महुअन टोल के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed