फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   today yamuna muktikaran abhiyan will enter in delhi

बदरपुर बार्डर पर आज आरपार की जंग

Thu, 19 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
today yamuna muktikaran abhiyan will enter in delhi
ब्रजभूमि से अविरल और निर्मल यमुना के लिए आगे बढ़ा कारवां अब विशाल हो गया है। हजारों लोग संत समाज के नेतृत्व में पृथला पहुंच गए हैं। यहां रात को हुई बैठक में समय से पहले बदरपुर बार्डर पहुंचकर धर्म संसद का ऐलान कर दिया गया है। इसमें श्रीश्री रविशंकर और बाबा रामदेव सहित कई प्रमुख संत आएंगे। धर्म संसद गुरुवार को दोपहर 12 बजे से होगी।
विज्ञापन


हजारों लोगों के साथ बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे पृथला पहुंची पदयात्रा ने विश्राम किया। यहीं पर प्रमुख संतों और समाजसेवियों ने पदयात्रियों की मांग के अनुरूप एक बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि केंद्र को जगाने के लिए दिल्ली जल्दी पहुंचना जरूरी है। इसके पीछे तर्क दिया गया कि संसद सत्र जारी रहते ही दिल्ली में हलचल मचा दी जाए।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया। इसके साथ ही अब नई रणनीति बना ली गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज झाड़सैंतरी तक जाना तय था, लेकिन बदली रणनीति के अनुसार वाहनों से हजारों पदयात्री सुबह-सुबह बदरपुर बार्डर पर पहुंच जाएंगे। संत समाज की ओर से भी देर रात तक कार्यक्रम फाइनल किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना मुक्ति पदयात्रा के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने बताया कि अब तक श्रीश्री रविशंकर, साध्वी ऋतंभरा और योगगुरु रामदेव का कार्यक्रम फाइनल है। ब्रज के प्रमुख संत भी बदरपुर बार्डर पर धर्म संसद को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में अबकी बार यमुना की धार के नारे को साकार करने का संकल्प लिया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से भाकियू भानु के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, देवकी नंदन ठाकुर, मृदुल कांत शास्त्री, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, ब्रजेशजी महाराज, हरेश ठेनुआ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed