फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   To stop religious conversion, Dharma Raksha Samiti will be formed in every village

Mathura News: धर्मांतरण रोकने के लिए गांव-गांव बनाएंगे धर्म रक्षा समिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
To stop religious conversion, Dharma Raksha Samiti will be formed in every village
रिफाइनरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण समन्वय की बैठक में धर्मांतरण रोकने पर चर्चा की गई। ब्रज प्रांत के प्रांत सह परियोजना प्रमुख प्रो. डॉ. विपिन प्रताप सिंह ने बताया कि धर्मांतरण को रोकने के लिए गांव-गांव में धर्म रक्षा समिति बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बताया कि धर्म जागरण के प्रमुख कार्यक्रमों में एक धर्म रक्षा सूत्र बंधन का कार्यक्रम। इसमें जाति का महत्व नहीं है। यह एक ऐसा सूत्र है जिसके अंदर जो कोई भी बंध गया उसके अंदर हिंदुत्व और समरसता का भाव प्रकट होता है। यह धर्म रक्षा सूत्र भाई हो या बहन, हर किसी हिंदू भाई को बांधा जा सकता है। मथुरा विभाग संयोजक रामवीर सिंह और सहसंयोजक विजय गुर्जर द्वारा नवीन दायित्व की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इसमें ऋषि शर्मा माधव नगर के नगर सह संयोजक, दीपेश चौधरी केशव नगर के नगर सह संयोजक, अजय सिंह राणा गिरधरपुर बस्ती संयोजक, भूपेंद्र शर्मा मथुरा परखम गुर्जर के बस्ती संयोजक, शरद सैनी वृंदावन जिला सह परियोजना प्रमुख , फरह खंड से नगर सह संयोजक राजकुमार ओझा, मथुरा महानगर सह निधि प्रमुख चंद्रेश खंडेलवाल बनाए गए। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संचालन विजय सिंह गुर्जर ने किया। गिरीश राजपूत, अमित पचौरी, पवन तरकर, धर्मदास महाराज, रामपुरोहित, मुकेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रवीण जोशी, जितेंदर तंवर, गोपाल त्यागी, गौरव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed