{"_id":"5ed4f1508ebc3e906d3cefe4","slug":"to-drown-in-yamuna-two-brothers-and-sister-mathura-mathura-news-agr4442376144","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में स्नान के दौरान दो भाई व बहन पानी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में स्नान के दौरान दो भाई व बहन पानी में डूबे
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में बालिका की तलाश करते गोताखोर, किनारे खड़े लोग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में मां के साथ गांव ओहावा से स्नान करने गए दो भाई अैर एक बहन पानी में बह गए। तीनों को बहता देख आसपास नहा रहे लोगों ने दोनों भाइयों को तो बचा लिया, मगर बहन गहरे पानी में समा गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
गांव ओहावा निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी राजकुमारी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गंगा दशहरा के अवसर पर पास में ही यमुना नदी में स्नान करने के लिए पुत्री ऊषा (14), पुत्र दीपक (16) व रूपकुमार (12) के साथ गई थी। यमुना में नहाने के दौरान ऊषा व उसके भाई दीपक और रूपकुमार अचानक गहरे पानी में चले गए और बहने लगे।
पास में ही नहा रहे लोगों ने डूबते दोनों भाइयों को तो बचा लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में डूब गई। किशोरी के यमुना में डूबने की खबर लगते ही तमाम ग्रामीणों के अलावा इलाका पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने ऊषा को काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिली। वृंदावन व मथुरा से गोताखोरों को बुलाया गया।
विज्ञापन
गोताखोर किशोरी की तलाश कर रहे थे, मगर उसका कोई पता नहीं लग पाया। किशोरी के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएसआई हरिओम त्यागी का कहना है कि यमुना नदी में डूबी किशोरी की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। जबकि उसके दो भाइयों को ग्रामीणों ने बचा लिया है।