{"_id":"5d657fe58ebc3e01711f557c","slug":"to-celebrate-baldau-ji-ki-chhath-like-janmastami-mathura-news-agr4028847183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव छठ को जन्माष्टमी की तरह मनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव छठ को जन्माष्टमी की तरह मनाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। श्रीकृष्ण के बड़े भाई ब्रज के राजा बलदाऊ महाराज की बलदेव छठ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तरह मनाने की मांग बलदेव वासियों ने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री, पर्यटन व संस्कृति विभाग प्रमुखों व तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष को पत्र लिखे हैं।
बलदाऊ मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के अफसरों तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष, सचिव व जिलाधिकारी को पत्र लिखे हैं। कहा है कि चार सितंबर को बलदाऊ बाबा का जन्मदिवस बलदेव छठ के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।
कार्यक्रम को लेकर बलदेव में भव्य सजावट कराने और बलदेव छठ को बड़ा रूप देने की मांग की है। साथ ही कस्बा के मधूसूदन पांडेय, दिनेश पांडेय, ब्रजेश पांडेय, गोकुलेश पांडेय, प्रशांत दरखासी, हरीश पांडेय, ब्रजबिहारी पांडेय आदि ने कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की है।