फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Time table will be displayed at bus stands

Mathura News: बस स्टैंडों पर लगेगी समय सारणी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Time table will be displayed at bus stands
मथुरा। राया, छाता, बरसाना और गोवर्धन, नौहझील, मांट, कोसीकलां बस स्टैंडों पर अब यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सही जानकारी मिल सकेगी। परिवहन निगम ने इन सभी बस स्टैंडों पर समय सारणी लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

लंबे समय से यात्रियों को बसों की जानकारी के अभाव में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बिना सूचना के लोग घंटों बस का इंतजार करने को मजबूर हो जाते थे। कई बार बसें निर्धारित समय से पहले निकल जातीं तो कई बार निर्धारित समय के बाद भी बस रवाना नहीं होती। यात्रियों को होने वाली असुविधा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों ने हाल ही में परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से इस विषय पर शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम ने निर्णायक कदम उठाया और सभी प्रमुख बस स्टैंडों पर समय सारणी सूची लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अब प्रत्येक स्टैंड पर बसों के आगमन और प्रस्थान का समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि समय सारणी सूची लगाने से यात्रियों को बस की सही जानकारी मिलेगी और उन्हें अनावश्यक इंतजार करने से छुटकारा मिलेगा। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि वैसे ज्यादातर बस स्टैंडों पर सूची लगी है, अगर कहीं किसी कारणवश हट गई होगी तो वहां पर जल्द लगवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed