फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tilak on forehead simplicity in eyes burqa girl who reached Sanatan Jagran Padyatra going viral

UP: माथे पर तिलक, आंखों में सादगी...कौन है ये बुर्के वाली लड़की, सनातन जागरण पदयात्रा में पहुंची; हो रही वायरल

Mon, 14 Apr 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

वृंदावन से संभल के लिए निकलीं हर्षा रिछारिया की सनातन जागरण के लिए पदयात्रा में बुर्का पहनकर पहुंची अलीशा वायरल हो रही हैं। अलीशा ने कहा कि आठ महीने पहले ही उन्होंने सचिन से प्रेम विवाह किया है। 

 

विज्ञापन
Tilak on forehead simplicity in eyes burqa girl who reached Sanatan Jagran Padyatra going viral
अलीशा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में चर्चित रहीं हर्षा रिछारिया ने सोमवार सुबह वृंदावन से संभल तक की पदयात्रा की शुरुआत की। बांके बिहारी के जयकारों के बीच हर्षा ने श्रद्धालुओं और साधु-संतों की मौजूदगी में इस यात्रा का शुभारंभ किया। फूलों की वर्षा के बीच उत्साह से लबरेज भीड़ हर्षा के साथ चल रही थी।

विज्ञापन


हर्षा रिछारिया की मंदिर में दर्शन के दौरान चप्पल भी खो गईं, लेकिन उन्होंने बिना रुके नंगे पांव यात्रा शुरू कर दी। इससे पहले उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव और श्रीराम की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अलीशा खान पर रही सबकी नजर
इस पदयात्रा में खास बात यह रही कि मथुरा की अलीशा खान ने इसमें भागीदारी की, वह नकाब पहन और माथे पर टीका लगाकर शामिल हुईं। अलीशा ने बताया कि उन्होंने 8 महीने पहले सचिन से प्रेम विवाह किया है और अब वह सनातन संस्कृति से प्रभावित हैं। उनका कहना है कि 'सनातन में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, जबकि हमारे समाज में लड़कियों को सम्मान नहीं मिलता।'

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा-इटावा नेशनल हाईवे की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से होते हैं हादसे...NHAI ने लिया संज्ञान, अब होगा सुधार

 

इसलिए शुरू हुई पदयात्रा
हर्षा रिछारिया ने बताया कि यह पदयात्रा उन युवाओं को सनातन मार्ग पर लौटाने के लिए है, जो धर्म से भटक चुके हैं। वृंदावन से शुरू हुई यह 175 किलोमीटर की यात्रा 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी, जहां 21 अप्रैल को समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता बेटी को तलाश करने की ऐसी जिद, पुलिस ने नहीं तो...हाईकोर्ट जा पहुंची मां; वहां से मिली राहत की खबर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed