फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tiddi, var, agriculture, croup, mathura

सावधान! जनपद की ओर बढ़ रहा है टिड्डी दल

Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
tiddi, var, agriculture, croup, mathura
मथुरा। पाकिस्तान से निकला टिड्डी दल विभिन्न प्रांतों के बाद अब राजस्थान से उत्तर प्रदेश बॉर्डर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जनपद सीमा के निकट दौसा तक इस टिड्डी दल को पहुंचते देख मथुरा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कृषि विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

भले ही राजस्थान का दौसा जनपद मथुरा से दूर है, लेकिन टिड्डियों की रफ्तार को देखते हुए कृषि विभाग इनसे बचने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनके 21 मई तक आगरा-मथुरा आने की संभावना है। बृहस्पतिवार को कृषि विभाग ने अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दौसा के किसान और कृषि अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन

पता चला कि ये टिड्डी प्रत्येक तरह की हरी फसल को चट कर रहीं हैं। इसके बाद जनपद के कृषि अधिकारियों ने राजस्थान से जुड़ी सीमा के ब्लॉक फरह, गोवर्धन और छाता के जागरूक किसान, ग्राम प्रधान, राजकीय कृषि रक्षा इकाई व निजी कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं के लिए बचाव के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों एवं निजी कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं का क्लोरोपाईरीफॉ, क्यूनॉलफॉस, फेनीट्रोथियोन या मैलाथियान का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा है। ग्राम प्रधान और किसानों से तैयार रहने का आग्रह किया है।
ऐसे करें बचाव
- बलुई मिट्टी वाले खेत टिड्डी दल की पसंद हैं। इन्हें खाली न रहने दें, जोत दें। इन खेतों में पानी भर दें, जिससे प्रजनन और अंडे देने की संभावना न रहे।
- टिड्डी को भगाने के लिए ड्रम, ढोल, टीन के डिब्बे बजाएं।
- क्लोरोपाईरीफॉ 20 प्रति, क्यूनॉलफॉस 1.5 प्रति, फेनीट्रोथियोन 50 ईसी या मैलाथियान 69 प्रति, यूएलवी में से किसी एक रसायन का घोल बनाकर फसलों पर सुरक्षात्मक छिड़काव करें।

हरी फसल टिड्डियों की पसंद
राजस्थान की ओर से बढ़ रहे टिड्डी दल की पसंद हरी फसल हैं। ये बाजरा, ज्वार, उड़द, मूंग सहित हरी सब्जियों पर भी हमला कर रहे हैं।
शुक्रवार तक इस टिड्डी दल के आगरा-मथुरा तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस पर सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। किसान और प्रधानों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
- धुरेंद्र कुमार, कृषि निदेशक मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed