फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three people injured when balcony fell during matki phod competition in Mathura

मथुरा में हादसा: कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान गिरा छज्जा, तीन घायल

Fri, 08 Sep 2023 09:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Sep 2023 09:14 PM IST
सार

मथुरा में मटकी फोड़ने के दौरान छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Three people injured when balcony fell during matki phod competition in Mathura
मटकी फोड़ प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मांट थाना क्षेत्र के जाबरा गांव में राधा कृष्ण यज्ञशाला मंदिर के पास गुरुवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हादसा हो गया। मटकी लटकाने के लिए जिस छज्जे से रस्सी बांधी गई थी वो छज्जा नीचे आ गिरा। छज्जे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला, आठ साल की बच्ची और एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कुछ युवक एक-दूसरे के कंधे पर पैर रख मटकी तक पहुंचे। अचानक से नीचे खड़े युवक अनियंत्रित हो गए। इससे मटकी फोड़ने को सबसे ऊपर चढ़ा युवक खुद को बचाने के लिए रस्सी से लटक गया। उसके वजन के कारण रस्सी छज्जे सहित नीचे आ गई। छज्जे के मलबे की चपेट में आने से कुशल प्रताप सिंह सहित दो अन्य घायल हो गए। इससे उत्सव में खलल पड़ गया। लोग घायलों को इलाज के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed