{"_id":"64fb415a82a8cec70a0d3964","slug":"three-people-injured-when-balcony-fell-during-matki-phod-competition-in-mathura-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में हादसा: कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान गिरा छज्जा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में हादसा: कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान गिरा छज्जा, तीन घायल
Fri, 08 Sep 2023 09:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 08 Sep 2023 09:14 PM IST
सार
मथुरा में मटकी फोड़ने के दौरान छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मटकी फोड़ प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मांट थाना क्षेत्र के जाबरा गांव में राधा कृष्ण यज्ञशाला मंदिर के पास गुरुवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हादसा हो गया। मटकी लटकाने के लिए जिस छज्जे से रस्सी बांधी गई थी वो छज्जा नीचे आ गिरा। छज्जे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला, आठ साल की बच्ची और एक युवक घायल हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कुछ युवक एक-दूसरे के कंधे पर पैर रख मटकी तक पहुंचे। अचानक से नीचे खड़े युवक अनियंत्रित हो गए। इससे मटकी फोड़ने को सबसे ऊपर चढ़ा युवक खुद को बचाने के लिए रस्सी से लटक गया। उसके वजन के कारण रस्सी छज्जे सहित नीचे आ गई। छज्जे के मलबे की चपेट में आने से कुशल प्रताप सिंह सहित दो अन्य घायल हो गए। इससे उत्सव में खलल पड़ गया। लोग घायलों को इलाज के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।