फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three female passengers became victims of poisoning, jewelery and goods went missing

जहरखुरानी का शिकार हुईं तीन महिला यात्री, आभूषण व सामान गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three female passengers became victims of poisoning, jewelery and goods went missing
गोवर्धन (मथुरा)। होली के त्योहार पर गिरिराज धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ में जहरखुरानों का गिरोह सक्रिय हो गया है। मंगलवार की रात गिरोह के सदस्यों ने गिरिराज दर्शन को आईं तीन महिला यात्रियों को अपना शिकार बनाया। महिलाओं को बेहोश कर नकदी, कुंडल मंगलसूत्र और मोबाइल लूट ले गए। महिला यात्री बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिलीं। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला यात्रियों को बेहोशी की हालात में अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं की चिंताजनक हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रात को मालती दुबे, मंजू देवी, विमला निवासीगण मिर्जापुर गिरिराज दर्शनों के लिए गोवर्धन आईं थीं। दर्शन कर घर लौटने के लिए बस स्टैंड पहुंची। बस न मिलने पर रात में वे बस स्टैंड परिसर में टिन शेड में विश्राम कर रही थीं। यहां उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने चाय में जहरीला पदार्थ पिला कर 8 हजार की नकदी, कुंडल, मंगलसूत्र व मोबाइल फोन लूट लिए। तीनों बेहोशी की हालात में बस स्टैंड परिसर में पड़ी हुईं थीं।
विज्ञापन

वहां तैनात परिवहन कर्मी मूकदर्शक बने रहे। बुधवार सुबह 10 बजे राहगीरों ने घटनाक्रम की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस और परिवहन कर्मी महिला यात्रियों को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला यात्रियों की चिंताजनक हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्रियों के जहरखुरानी का शिकार होने की सूचना मिली है। तत्काल परिवहन कर्मचारियों को भेज कर महिला यात्रियों को उपचार के लिए भेजा गया है।
- नरेश गुप्ता, एआरएम परिवहन मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed