{"_id":"66222e1d581d486941010fec","slug":"threat-widow-in-mathura-asking-for-receipt-of-extra-money-for-give-connection-in-electricity-department-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वसूली का अड्डा बना बिजली विभाग, गुंडागर्दी कर बुजुर्ग विधवा से उगाही; रसीद मांगने पर धमकाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वसूली का अड्डा बना बिजली विभाग, गुंडागर्दी कर बुजुर्ग विधवा से उगाही; रसीद मांगने पर धमकाकर भगाया
Fri, 19 Apr 2024 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:11 PM IST
सार
नौहझील विद्युत उपखंड वसूली का अड्डा बन गया है। गुंडागर्दी कर बुजुर्ग विधवा से उगाही की गई। रसीद मांगने पर उसे धमकाकर भगा दिया गया। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
वसूली का अड्डा बना बिजली विभाग, गुंडागर्दी कर बुजुर्ग विधवा से उगाही
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बिजली विभाग के कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है। 1306 रुपए की रसीद कटती है। बुजुर्ग महिला से जबरन 1800 रुपये की उगाही की। 1800 की रसीद मांगने पर उसे धमकाकर भगाया। जेई ने कहा कि बिजली की सप्लाई ग्रामीण से टाउन में होने वाली है। इसलिए लिए फालतू पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामला नौहझील थाना क्षेत्र स्थित नौहझील विद्युत उपखंड का है। यहां संविदा कर्मियों द्वारा गुंडागर्दी कर उपभोक्ताओं से जबरन उगाही की जा रही है। थाना क्षेत्र के व्यापारी टोली मोहल्ला निवासी बुजुर्ग विधवा महिला अपने घर का एक किलोवाट का कनेक्शन कराने ऑफिस पहुंची थी। यहां लाइनमैन योगेश संविदा पर तैनात है। वह सीएससी पर बैठा मिला। उसने कनेक्शन की रसीद के नाम पर 1800 रुपये लिए।
विज्ञापन
महिला ने जब इसकी रसीद मांगी तो उसे 1306 रुपये की रसीद दी। महिला ने 494 रुपये फालतू लेने का कारण पूछा तो उसने उसे फटकारा। फिर धमकाकर वहां से भगा दिया। महिला ऑफिस पहुंची तो वहीं भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। घटना से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
उपखंड पर तैनात जेई अशोक शर्मा ने कहा कि बीच में विद्युत सप्लाई ग्रामीण में दी जा रही थी। उस समय 1306 की रसीद थी। अब विद्युत सप्लाई टाउन में होने वाली है, इसलिए 1800 रुपये लिए गए हैं। वहीं 1306 की रसीद क्यों दी गई, इस पर जेई भी चुप्पी साध गए।