{"_id":"6267f48fa65073038354f4af","slug":"thousands-of-rupees-grabbed-for-loan-for-daughter-s-wedding-mathura-news-mtr516677536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए लोन को लेकर हड़पे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए लोन को लेकर हड़पे हजारों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। बेटी की शादी के लिए लोन लेने वाले एक व्यक्ति से सात हजार रुपये की ठगी कर ली गई। जब पीड़ित ने अपने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। अब निराश होकर ग्रामीण ने सीओ छाता से न्याय की गुहार लगाई है।
छाता निवासी दाऊ ने बताया कि यूनियन बैंक शाखा में तैनात राजवीर लोन का काम देखता है। बेटी की शादी करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसी के चलते उसने लोन के लिए आवेदन किया। बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने लोन कराने के नाम पर पहले दो हजार और बाद में फील्ड ऑफीसर को देने के लिए पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित बार-बार चक्कर लगाता रहा लेकिन बैंक से किसी भी तरह का लोन नहीं हो पाया।
शादी का समय नजदीक आ रहा था लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए परिचितों से रुपये उधार लेकर शादी की। शादी के बाद जब दाऊ ने राजवीर से मुलाकात के वक्त अपने दिए हुए रुपये वापस मांगे तो राजवीर ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। इस सबके बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर कोतवाली छाता पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
इस सब से पीड़ित दाऊ ने मंगलवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हुई घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई । पीड़ित का कहना है कि जैसे- तैसे पैसे उधार लेकर उसने अपनी बेटी की शादी की है। उस पर कर्ज हो गया है। बैककर्मी ने उससे जो रुपये लिए वह नहीं लौटाए हैं। सीओ छाता वरुण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेंगे।