{"_id":"68af52afb05c721a660eeb17","slug":"those-who-come-wearing-uniform-every-day-their-photo-will-be-taken-mathura-news-c-369-1-mt11008-134908-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जो रोज यूनिफॉर्म पहनकर आएंगे, उनकी फोटो लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जो रोज यूनिफॉर्म पहनकर आएंगे, उनकी फोटो लगेगी
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी विद्यालयों में यूनिफॉर्म पहनकर और प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों का कक्षा के बाहर फोटो लगाया जाएगा, यह फोटो पूर्ण यूनिफॉर्म में विद्यालय की टीम फ्लैक्स पर प्रिंट कराकर कक्षा के बाहर लगाएगी। इससे अन्य बच्चों का हौसला बढ़ेगा। इसे लेकर कवायद शुरू कर दी है।
जिले में 1536 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.25 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल के बच्चों को सुदृढ़ शिक्षा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और शारीरिक पोषण के लिए मिड-डे मील योजना के तहत मध्याह्न भोजन कराया जाता है। पढ़ाई में कोई परेशानी न आए इसके लिए निशुल्क किताबें वितरित की जाती हैं।
वहीं, विद्यार्थियों को को यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा के लिए डीबीटी के जरिए 1200 रुपये प्रति छात्र के रूप में उनके अभिभावकों के खाते में शिक्षा विभाग द्वारा पहुंचाए जाते हैं। इस धनराशि को भेजे जाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन यूनिफॉर्म में विद्यालय आने व निर्बाध पढ़ाई करने को लेकर है। बावजूद इसके कई विद्यार्थी ऐसे रहते हैं जो बिना यूनिफॉर्म के ही विद्यालय जाते हैं। इसको लेकर अब एक नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा, जोकि विद्यालयों में पूर्ण यूनिफॉर्म पहनकर रोजाना उपस्थित रहते हैं, उनकी यूनिफॉर्म में फोटो कक्षा के बाहर लगाई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य व इंचार्ज प्रधानाचार्य को निर्देशित कर दिया है। इस पहल से बच्चों में रोजाना यूनिफॉर्म में विद्यालय आने की ललक बढ़ेगी।
निरीक्षण में बिना यूनिफॉर्म के मिलते थे विद्यार्थी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 10 ब्लॉकों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कक्षा में बिना यूनिफॉर्म के विद्यार्थी पढ़ते हुए मिलते थे। कई बार विद्यालय के स्टाफ को निर्देशित भी किया गया था कि सभी बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर आएं, लेकिन उसके बाद भी काफी स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे थे। अब यह कवायद शुरू की है।