फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Those questioning budget are hindering development

Mathura News: बजट पर सवाल उठाने वाले विकास की राह रोक रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Those questioning budget are hindering development
मथुरा। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया। यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को साधेगा। गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के साथ-साथ सभी के हितों को समान रूप से समाहित किया गया है। बजट पर अनावश्यक सवाल उठाने वाले लोग देश के विकास की वास्तविकता से मोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

कृष्णानगर तिराहे पर स्थित होटल माधव मुस्कान रेजीडेंसी में आम बजट को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों पर सरकार का विशेष फोकस रहा है। शिक्षा ढांचे के विस्तार एवं गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए प्रावधान भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाएंगे। बुनियादी ढांचे से सड़क, रेल और शहरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को उड़ान मिलेगी। किसानों के हित में कई घोषणाएं की गई हैं। आधुनिक तकनीक, सिंचाई योजनाओं और भंडारण सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। इस दौरान महापौर विनोद, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, श्याम चतुर्वेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, निरंजन सिंह धनगर, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा और चंद्रपाल कुंतल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed