{"_id":"682a3369f4bb82e31e0b5dd9","slug":"thieves-targeted-four-houses-in-one-night-mathura-news-c-369-1-mt11010-129783-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक ही रात में चोरों ने चार मकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक ही रात में चोरों ने चार मकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
मथुरा। जंगले से चोर घुसने की जानकारी देती महिला।
- फोटो : mathura
वृंदावन। रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित गेटबंद पॉश कॉलोनी श्रीराधा फ्लोरेंस में शनिवार की रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए उत्पात मचाया। एक ही ब्लॉक के चार मकानों को चोरों ने निशाना बनाया और घरों से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना ब्लॉक-एम में स्थित मकान संख्या 14, 34, 36 और 41 में हुई है। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, उनमें से अधिकांश घर के लोग बाहर थे। ताला लगा था। मकान संख्या 14 के स्वामी शैलेंद्र वार्ष्णेय, 34 के अजय सारस्वत और 36 की कीर्ति शर्मा किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कॉलोनी से बाहर गए थे। वहीं मकान संख्या 41 के मालिक अंकितराज बाहर रहते हैं और केवल कभी-कभार ही आते हैं। यह मकान अक्सर बंद ही रहता है।
मकान संख्या 14 से जेवरात और नकदी चोरी होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य मकानों के स्वामी समाचार लिखे जाने तक लौटे नहीं थे इसलिए कितना नुकसान हुआ है आंकलन नहीं हो पाया है। श्रीराधा फ्लोरेंस कॉलोनी एक गेटबंद रिहायशी क्षेत्र है, जिसकी चारों ओर ऊंची चहारदीवारी है और मुख्य गेट पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। बावजूद इसके चोरी होना बड़ा सवाल है। थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।