फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was no mention of Krishna's birthplace in the twenty-minute speech

बीस मिनट के भाषण में कृष्ण जन्मस्थान का नहीं आया जिक्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
There was no mention of Krishna's birthplace in the twenty-minute speech
वृंदावन (मथुरा)। संतों और धर्माचार्यों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे बीस मिनट का अपना संबोधन दिया। बांकेबिहारी लाल के जयकारों से शुरू हुआ मुख्यमंत्री के संबोधन में यमुना, गो, ब्रज के विकास के साथ वृंदावन में लगा कुंभ ही छाया रहा। इसके साथ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने न तो राम मंदिर का नाम लिया और न ही कृष्ण जन्मभूमि के विवाद पर कुछ कहा।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन और जीविका को बचाए रखने के लिए काम किया। उन्होंने धन जन योजना, वृद्घापेंशन योजना, किसान समृद्धि योजना के साथ राशन वितरण के बारे में भी लोगों को बताया। इस दौरान पांडाल से बार-बार जय श्रीराम के जोर-जोर से नारे लगाए गए।
विज्ञापन

हालांकि संतों के साथ भोजन के समय उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर इतना जरूर कहा कि यह सभी संतों के ही आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए कहा कि इस आयोजन का पूरा पूरा श्रेय उन्हें ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed