फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no KYC of Fastag... double amount will have to be paid from midnight today

Mathura News: फास्टैग की केवाईसी नहीं है... आज आधी रात से देनी होगी दोगुनी रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
There is no KYC of Fastag... double amount will have to be paid from midnight today
मथुरा। आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे के महुअन टोल प्लाजा व यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा समेत अन्य टोल पर फास्टैग की केवाईसी होने पर ही बुधवार रात 12 बजे से सुगमता से जा सकेंगे। ऐसा न होने की स्थिति में फास्टैग के मुकाबले दोगुनी नकद राशि देनी होगी। तभी वाहन टोल प्लाज को पार कर सकेगा। फरह के महुअन टोल प्लाजा के मैनेजर ने राष्ट्रीय राजममार्ग प्राधिकरण के आदेश को देखते हुए वाहनों की लंबी कतार लगने की आशंका जताई है। उन्होंने स्टाफ बढ़ाते हुए फरह पुलिस से भी मदद मांगी है। यही हाल यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल का भी है।
विज्ञापन


महुअन टोल प्रभारी निशांत शर्मा ने बताया कि फास्टैग की नो योर कस्टमर (केवाईसी) 31 जनवरी रात 12 बजे तक अपडेट करना होगी। फास्टैग अपडेट करने की सुविधा एप के साथ ऑफलाइन भी मिल रही है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने साफ किया है कि अब एक वाहन पर एक ही फास्टैग चलेगा, जिसका अपडेट होना जरूरी होगा। केवाईसी अपडेट न करने वाले फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, लोग उसके बाद भी अपडेट कर सकते हैं, लेकिन एक फरवरी से टोल प्लाजा से वाहन तभी गुजर सकेगा जब फास्टैग में केवाईसी अपडेट होगा और वो ब्लैकलिस्ट नहीं होगा।
विज्ञापन




बड़ी संख्या में केवाईसी कराने पहुंच रहे लोग
एनएचएआई के नए नियम के बाद काफी संख्या में मंगलवार को महुअन टोल प्लाजा स्थित कई कंपनियों के फास्टैग कर्मियों के पास वाहन चालक पहुंचे। उन्होंने केवाईसी कराई। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार फास्टैग लेने वाले व्यक्ति का केवाईसी अपडेट होना चाहिए। ऐसी स्थिति में गाड़ी भी उस व्यक्ति के नाम होनी चाहिए। अभी शुरुआत में यह छूट रहेगी कि गाड़ी भले ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर हो, लेकिन जो व्यक्ति फास्टैग जारी करा रहा है, उसका केवाईसी होना जरूरी है। आगे चलकर यह अनिवार्य कर दिया जाएगा कि गाड़ी, फास्टैग और केवाईसी का डाटा एक ही व्यक्ति का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed