फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is a shield of devotion to God, nothing can spoil it - Sadhvi Ritambhara

ईश्वर की भक्ति का कवच होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता-साध्वी ऋतंभरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
There is a shield of devotion to God, nothing can spoil it - Sadhvi Ritambhara
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम स्थित समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पत्तल भोज के साथ रंगोत्सव मनाया गया। साध्वी ऋतंभरा ने होली का महत्व समझाते हुए कहा कि हिरणाकशिपु की बहन होलिका के प्रह्लाद को जलाए जाने पर प्रह्लाद के बचने और होलिका के भस्म होने के आधार पर मनाया जाता है। लेकिन प्रह्लाद के साथ ईश्वरीय भक्ति थी जिसके साथ ईश्वर की भक्ति का कवच होता है उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाता। प्रह्लाद सत्य पर चलने वाले ईश्वर में अटूट श्रद्धा रखने वाले भक्त थे जो अपने पिता के अत्याचारों के विरुद्ध भगवान विष्णु के भक्ति का गुणगान कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस सत्य के साथ में तपोबल, गुरुओं का बल, ज्ञान, शिक्षा और सत्य होता है, हमेशा विजय होती है। समविद गुरुकुलम में भारतीय संस्कृति की भोजन पद्धति को दोबारा स्थापित करने की दृष्टि से सामूहिक भोज का आयोजन रखा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जमीन पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। प्रधानाचार्य आस्था भारद्वाज ने कहा कि जमीन पर बैठकर पत्तल में भोजन करने से भोजन में शुद्धता प्राप्त होती है। पेट की बीमारियां नहीं होती, यह वैज्ञानिक तथ्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने साध्वी ऋतंभरा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गीता शर्मा, मोहिनी, शुभम, आदित्य, श्वेता व उमा शंकर राही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed