{"_id":"6a29c22870db4b91e606890a","slug":"thefts-reported-individuals-including-nephew-former-dgp-mathura-news-c-412-1-mt21010-8816-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पूर्व डीजीपी के भतीजे समेत कई लोगों के घरों में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पूर्व डीजीपी के भतीजे समेत कई लोगों के घरों में हुई चोरी
विज्ञापन
राया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव विसावली, सीमाना और सुजानपुर में चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व डीजीपी के भतीजे समेत करीब एक दर्जन से घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिए। सुबह होने पर लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गांव विसावली निवासी पूर्व डीजीपी अंबरीश शर्मा के भतीजे संजय शर्मा के यहां नलकूप लगी मोटर को चोर चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने काविंद्र सिंह, जुगे सिंह और सरकारी नलकूप पर भी चोरी की।
गांव सीमाना और सुजानपुर में भी दर्जनभर लोगों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिचपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से जानकारी जुटाई।