{"_id":"655baf76b3ab4eb5e50b8524","slug":"theft-worth-lakhs-in-a-closed-house-in-chandanvan-thief-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11005-4069-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चंदनवन में बंद मकान में लाखों की चोरी, चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चंदनवन में बंद मकान में लाखों की चोरी, चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस-1 में एक बंद मकान से लाखों की चोरी करने वाले चोर को सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। माल बरामदगी के बाद उसे जेल भेजा।
इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार कुलदीप शाक्य पुत्र श्यामलाल शाक्य निवासी चंदनवन कॉलोनी फेस-1, हाईवे ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 18 नवंबर की रात वह बजरंग धाम कालोनी स्थित अपने दूसरे घर गए थे। अगले दिन वहां से लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला, जिसमें रखे सोने के जेवरात, 3 घड़ी और 30 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान गायब था।
इस संबंध में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को अनिकेत कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी बिर्जापुर, हाईवे को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।