{"_id":"669586fd3401f9d38c0b0ae6","slug":"the-young-man-found-dead-on-the-highway-in-farah-was-a-resident-of-bihar-mathura-news-c-369-1-mt11005-115908-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह में हाईवे किनारे मृत मिला युवक बिहार का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह में हाईवे किनारे मृत मिला युवक बिहार का रहने वाला था
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के रैपुराजाट इलाके में आगरा-दिल्ली हाईवे किनारे मृत मिला युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का निकला।
इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मुख्तार (32) पुत्र सत्तार निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के तौर पर हुई है। वह रैपुराजाट इलाके में टायर-ट्यूब पंचर ठीक करने का खोखा संचालित करता था। आसपास इलाके में ढाबा संचालित करने वालों ने उसकी शिनाख्त की। एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है। इसमें मृत्यु से पूर्व युवक लड़खड़ाता हुआ कैद हुआ है।
पुलिस अंदेशा जता रही है कि शरीर पर किसी कारण से काबू न हो पाने के चलते वह गिरा और चोट लगने के कारण अचेत होने के बाद मौत के आगोश में समा गया। परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।