{"_id":"62261cfb29e9984e065d13bc","slug":"the-work-on-the-platform-of-the-banke-bihari-temple-started-mathura-news-mtr5142218117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे का कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे का कार्य शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट के पास धंसे चबूतरे की मरम्मत का काम सोमवार को शुरू हो गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेषज्ञों की राय के बाद कार्य को शुरू कर दिया गया है। होली से पहले कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विदित है कि पिछले सप्ताह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास चबूतरे के कुछ पत्थर धंस गए। मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने चबूतरे के पत्थरों को हटवाकर देखा तो जमीन में दो फुट गहरे गड्ढे थे। इसके बाद प्रबंधन द्वारा फर्श की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।
मथुरा और आगरा के सिविल इंजीनियरों ने भी फर्श के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अपनी राय दी। पिछले दिनों नोएडा की कंट्रक्शन कंपनी द्वारा इस कार्य का निरीक्षण कर कुछ अवशेष जांच के लिए नोएडा ले जाए गए। इसके बाद कार्य को रोक दिया गया था। नोएडा की कंपनी के द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को चबूतरा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ इंजीनियरों की रिपोर्ट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। होली से पहले फर्श का काम पूरा करना है। एक-दो दिन में कार्य में और तेजी आएगी।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर