फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The work of removing the dilapidated part of the house started, the road was closed

Mathura News: मकान के जर्जर हिस्से को हटाने का कार्य शुरू, मार्ग को किया बंद

Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The work of removing the dilapidated part of the house started, the road was closed
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से चंदकदमों की दूरी पर दुसायत मोहल्ले में मंगलवार शाम जर्जर मकान का छज्जा और मुंडेर गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत के बाद मकान मालिकों ने गिरासु हिस्से को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले इस मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बंद कर दिया है। मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


दुसायत मोहल्ला में जो मकान गिरा वह संयुक्त संपत्ति है, जिसमें चार भाइयों गिरधारी शर्मा, विष्णु शर्मा, छैलबिहारी शर्मा एवं विनोद बिहारी शर्मा के परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। पहली मंजिल बना भवन जर्जरहाल है और उसमें कोई नहीं रहता। इस हिस्से की दीवार और छज्जा गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

हादसे के बाद नगर निगम ने मकान मालिकों को ऊपरी हिस्से को हटाने को कहा था। इस पर गिरधारी शर्मा ने बुधवार सुबह मजदूर लगाकर कार्य शुरू करा दिया। इस कारण बांकेबिहारी मंदिर से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस गली को बंद कर दिया है। दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुराना कालीदह और दुसायत मोहल्ले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर को जाने वाली अन्य गलियों में डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबा ने 100 पहले बनवाया था मकान
गिरधारी शर्मा ने बताया कि यह मकान करीब 100 साल पुराना है। उनके बाबा गोपीनाथ शर्मा ने इसे बनवाया था। पिता रामनाथ देश में आपातकाल के समय वृंदावन नगरपालिका के दो साल चेयरमैन के पद पर रहे थे। इस मकान में चार भाइयों का 16 सदस्यों का परिवार रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनका मकान बहुत ही मजबूत है। चूना और ईंटों से बने इस मकान की दीवारों का आसार दो फुट चौड़ा है। छज्जे में पत्थरों के तोड़ लगे हैं। उसके ऊपर मुंडेर बनी थी। बंदरों के बीच लड़ाई के कारण छज्जा और मुंडेर गिर गई। मकान में रह रहे सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मकान में रहना कोई डर की बात नहीं है। फिर भी नगर निगम के कहने पर इसका ऊपरी हिस्सा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed