{"_id":"687e909109356b4d5504308e","slug":"the-weights-and-measures-department-raided-several-weighing-machines-mathura-news-c-369-1-mt11009-132981-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बाट माप विभाग ने कई धर्मकांटों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बाट माप विभाग ने कई धर्मकांटों पर मारा छापा
विज्ञापन
मथुरा। बाट माप विभाग ने सोमवार को जाजम पट्टी, भरतपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में चार धर्मकांटों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने अनियमितता के आधार पर एक धर्मकांटा पर कार्रवाई की है। साथ ही चेतावनी नोटिस देकर अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को बाट माप विभाग की टीम ने भरतपुर रोड पर जाजम पट्टी के निकट जय बजरंग धर्मकांटा, ऋषि धर्मकांटा, मुड़ेसी में श्रीजी धर्मकांटा और मगोर्रा में बजरंग धर्मकांटा की जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को मगोर्रा स्थित बजरंग धर्मकांटा में कई अनियमितता मिलीं। टीम ने बाट माप विभाग के नियम विरुद्ध वजन करने पर चालान किया। साथ ही चेतावनी नोटिस थमाया। हालांकि बाकी धर्मकांटे यथावत मिले।
जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन यादव ने बताया है कि बाट माप विभाग के नियमों के ताक पर रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी उन्होंने अपने सहयोगी विधिक माप विज्ञान निरीक्षण अखंड प्रताप सिंह के साथ भरतपुर रोड पर कई धर्मकांटे जांचें। इस दौरान एक पर कार्रवाई की गई है।