फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The victim was framed by having his uncle fire a gun.

Mathura News: पीड़ित को फंसाने के लिए चाचा से कराया तमंचे से फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The victim was framed by having his uncle fire a gun.
सौंख। जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ने अपने ही चाचा व दोस्त से तमंचे से फायर कराया, ताकि पीड़ित के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करा सके। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके चाचा व दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नामजद आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव नगला अलावल में चार दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश उर्फ सन्नी व उसके चाचा रनवीर सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हमलावर रनवीर सिंह से तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य हमलावर सुरेश ने अपने ही घर और होटल पर चाचा रनवीर सिंह व दोस्त प्रवीन से तमंचे से फायर कराया था और डायल 112 को फायरिंग की फर्जी सूचना दी थी। ताकि जानलेवा हमले के पीड़ित युवक सतेंद्र पर झूठी प्राथमिकी दर्ज हो जाए।
विज्ञापन

मामले में मुख्य आरोपी सुरेश का दोस्त प्रवीन भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, मगोर्रा के गांव अलावल निवासी सतेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से खाद लेने के लिए गोवर्धन रोड स्थित एक खाद की दुकान पर जा रहे थे। तभी गांव के चार नामजदों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी थी। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से घायल कर दिया था। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों हमलावरों से पूछताछ में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed