फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   the truth has been escaped from PM in deendayal dham

डाक्यूमेंट्री में पीएम को नहीं दिखाई असली तस्वीर

Tue, 26 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/फरह
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/फरह Updated Tue, 26 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
the truth has been escaped from PM in deendayal dham
प्रधानमंत्री के जाने के बाद दीनदयालधाम के वाशिंदे संतुष्ट नहीं हैं। बताया गया है कि प्रधानमंत्री को दिखाई गई डाक्यूमेंटी में दीनदयालधाम का सच नहीं दिखाया गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि गांव का विकास कैसे होगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान मक्खन लाल का कहना है कि स्मारक में सभी से कहा गया था कि पीएम से कुछ कहना नहीं है। प्रधान के पति गिरधारी लाल का कहना है कि स्मारक समिति के लोगों ने प्रधानमंत्री को डाक्यूमेंट्री दिखाई लेकिन इसमें दिखाए गए तीन तालाब, गोशाला की गाय वृंदावन की हैं।
विज्ञापन


गांव में तालाब नहीं हैं और जो गोशाला है उसमें सिर्फ पांच-छह गाय हैं। डॉ. बच्चू सिंह ने बताया कि महिलाओं को आरओ वाटर लाते हुए दिखाया गया है, जबकि गांव वालों के लिए पानी टैंकर से आता है। आरओ का पानी कर्मचारियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवयुवक मंडल ने की नारेबाजी
गांव के नवयुवक मंडल ने गलत रिपोर्ट पेश करने पर रोष जताया। स्मारक समिति के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि स्मारक में सभी लोगों को गुमराह कर गांव के विकास को रुकवाया है। प्रधानमंत्री को गांव की समस्याओं से अवगत करया जाता तो विकास की उम्मीद होती। इस मौके पर वीके शुक्ला, सुरेश, ताराचंद, भूदेव, विजय, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed