फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The truck robbed from the umbrella landed on Masani Road, the driver threw it at Farah

छाता से लूटा ट्रक मसानी रोड पर उतारे सरिया, चालक फरह में फेंका

Tue, 28 Sep 2021 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
The truck robbed from the umbrella landed on Masani Road, the driver threw it at Farah
मथुरा। महाराष्ट्र के नागपुर से दिल्ली के द्वारिका के लिए लोहे की सरिया लेकर चले ट्रक चालक को छाता में हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार चार लुटेरों ने रोक लिया। चालक को कब्जे में करने के बाद ट्रक को थाना गोविंदनगर के मसानी रोड पर ले गए। यहां तीन घंटे में ट्रक से 32 टन करीब 18 लाख रुपये का सरिया उतारने के बाद ट्रक को बाद चौकी के पास हाईवे की सर्विस रोड पर छोड़ गए, वहीं चालक को आगरा-फरह के बार्डर अछनेरा के पास फेंक गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने चालक से जानकारी जुटाई। ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया और लुटेरे-सरिया की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

रामपुरा, थाना बसैया मुरैना(मध्य-प्रदेश) निवासी बीरबल पुत्र हाकिम सिंह दो दिन पहले ट्रक में लोहे की सरिया लादकर दिल्ली के द्वारिका के लिए चला। सोमवार रात करीब 12 बजे छाता पहुंचे ट्रक को स्कॉर्पियो सवार चार वाहन लुटेरों ने ओवरटेक करके रोक लिया। चालक को कार में डालकर लुटेरे ट्रक को लेकर थाना गोविंदनगर के मसानी रोड पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार यहां पर तीन घंटे ट्रक से सरियों को उतारा। उसके बाद लुटेरे खाली ट्रक को थाना रिफाइनरी की चौकी बाद के पास हाईवे की सर्विस रोड पर छोड़ गए।
विज्ञापन

लुटेरों ने ट्रक चालक को थाना फरह के गांव परखम में अछनेरा बार्डर पर फेंक दिया। सुबह शौच को आए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कोतवाल फरह अवधेश प्रताप सिंह चालक को थाने लाए। उससे पूरी जानकारी जुटाई। ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस को चौकी बाद के पास से ट्रक बरामद हो गया। हालांकि इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सरिया बरामदगी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वाहन लुटेरों को पकड़कर लूटा गया सरिया बरामद कर लिया जाएगा। मालिक के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed