फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The troubles of the Russian couple are not decreasing

रशियन दंपति की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The troubles of the Russian couple are not decreasing
वृंदावन (मथुरा)। रशियन बिल्डिंग के मालिक रूसी दंपती के खिलाफ सोमवार को धोखाधड़ी और मारपीट का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। कजाकिस्तान के नागरिक ने ३७ लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसी तरह के अब तक सात मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कजाकिस्तान निवासी येरलेन ब्रॉडनोव कृष्ण भक्ति के लिए वृंदावन इस्कॉन मंदिर आते रहते थे। येरलेन की 2012 में रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा, दीपक शर्मा व रोमनोव किवनोसोवा से मुलाकात हुई। इन लोगों ने अपने को रमणरेती इलाके में बनी रशियन बिल्डिंग का मालिक बताया। इसके बाद येरलेन ने एक फ्लैट खरीदने की बात कही। जिस पर रमन रूपा दास, दीपक शर्मा व रोमनोव किवनोसोवा ने बिल्डिंग में एक 3 बीएचके फ्लैट बेचने की बात येरलेन से कही।
विज्ञापन

रमनरूपा, दीपक और रोमनोव से हुई बातचीत के बाद येरलेन फ्लैट खरीदने के लिए तैयार हो गया। येरलेन ने इन लोगों पर विश्वास करके स्टेट बैंक ऑफ कजाकिस्तान का इंटरनेशनल का कार्ड बिल्डिंग के मालिक रोमनोव को दे दिया। 20 नवंबर 2012 से 13 दिसंबर 2012 तक येरलेन के बैंक खाते से करीब 37 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। जिसकी कनफर्मेशन उनके द्वारा अपनी ई-मेल आईडी से की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 लाख रुपये लेने के बाद बिल्डिंग के मालिक द्वारा येरलेन को बताया गया कि वह भारत का निवासी नहीं है और कानूनन एक मुश्त 37 लाख रुपये ट्रांसफर नहीं कर सकता। इसलिए यह धनराशि का उप निबंधक कार्यालय फ्लैट बेचने के कागजात तैयार करने में एक साथ लेनदेन नहीं दिखाया जा सकता है। एक नवंबर 2012 को इन लोगों ने प्रार्थी के साथ फर्जी कागजात तैयार कराकर फ्लैट नंबर 417 का जाइंट कंस्ट्रक्शन एग्रीमेंट तैयार कर प्रार्थी को एक प्रति दे दी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यही कागजात संपत्ति खरीद व बेचने में वैधानिक कागजात हैं। यही प्रार्थी के स्वामित्व के कागजात हैं।

फर्जी कागजात बनाने में माहिर
येरलेन कागजात लेकर फ्लैट नं. 417 श्रीवृंदावन धाम अपार्टमेंट रमणरेती पर कब्जा लेने गया तो वहां फ्लैट में धवल सचदेव मिला। धवल ने बताया कि फ्लैट पर उसका कब्जा है। कहा कि बिल्डिंग के मालिकों द्वारा उक्त फ्लैट में कब्जा दिलाया गया है। साथ ही उसने येरलेन को बताया कि आरोपियों ने ऐसे कई लोगों से षड्यंत्र के तहत करोड़ों रुपयों की ठगी की है। पीड़ित येरलेन ने रोमनोव, नतालिया और रमनरूपा से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह इसी तरह बाहर के लोगों को बेवकूफ बनाकर षड्यंत्र के तहत फंसाते हैं और फर्जी कागजात तैयार कर उनका रुपया हड़प लेते हैं। येरलेन की शिकायत पर पुलिस ने रोमनोव किवनोसोवा, नतालिया किवनोसोवा, रमनरूपा दास, दीपक शर्मा और धवल सचदेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि अब तक धोखाधड़ी, धमकी देने, छेड़छाड़, चौथ वसूली समेत सात मामले वृंदावन थाने में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed