फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The triveni of devotion, knowledge and culture will flow in Deendayal fair

Mathura News: दीनदयाल मेले में बहेगी भक्ति, ज्ञान और संस्कृति की त्रिवेणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The triveni of devotion, knowledge and culture will flow in Deendayal fair
पत्रकार वार्ता के दौरान मेले की जानकारी देते अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा व अन्य - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी फरह। दीनदयाल धाम में आयोजित चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में संस्कार, संस्कृति और ज्ञान की त्रिवेणी बहेगी। जन्मोत्सव पर 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को दीनदयाल धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेला समिति के संरक्षक अशोक टैटीवाल ने दी। अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ 18 सितंबर को 108 कलश यात्रा और हवन के साथ होगा। इसी दिन रंगोली प्रतियोगिता, रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल होगा। दोपहर में मेले का शुभारंभ मुख्य पंडाल में होगा। एक दिन पूर्व 17 सितंबर को शाम छह बजे से रात 10 बजे तक सुंदरकांड का पाठ और भजन होंगे। कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि दूसरे दिन 19 सितंबर को स्मारक भवन पर हवन एवं बधाई गायन के बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12 बजे विराट युवा सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को संबोधित करेंगे। रात में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने बताया कि तीसरे दिन गो पूजन और स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता, दोपहर में महिला लोकगीत प्रतियोगिता व दो बजे से कुश्ती दंगल आयोजित होगा। डांडिया नृत्य गायन शाम को व जिकड़ी भजन का आयोजन रात में होगा। मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के समापन पर 21 सितंबर को दोपहर में गोष्ठी होगी। दोपहर में कुश्ती दंगल और शाम को भजन संध्या के साथ मेला का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सहमंत्री महीपाल सिंह, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, बृजेंद्र नागर, योगेश आवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed