फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Tanakpur-Nanded Weekly Express will operate regularly.

Mathura News: टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का होगा नियमित संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Tanakpur-Nanded Weekly Express will operate regularly.
मथुरा। यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 17631-17632 नादेंड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन 12 जुलाई से नांदेड़ और 14 जुलाई से टनकपुर से अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन संचालन की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 17631 नांदेड़ से रात 11:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 10:55 बजे टनकपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं, प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 17632 टनकपुर से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 4:55 बजे नांदेड़ के लिए रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं दूसरी ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर स्पेशल 27 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और वापसी में ट्रेन संख्या 04003 अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 30 जुलाई को अशोक नगर से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से मथुरा और बृज क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed