फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The spectators were thrilled to see the wrestlers' moves in the ring

Mathura News: अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक हुए रोमांचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The spectators were thrilled to see the wrestlers' moves in the ring
अखाड़े में पहलवानों के साथ खड़े यूपी केसरी हनुमान पहलवान।
मथुरा। जयसिंह पुरा स्थित बगीची में हुए कुश्ती दंगल में स्थानीय तथा दूसरे जनपदों से आए पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान कई पहलवानों ने प्रतिद्वंदी को धूल चटा दी। वहीं अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबरी का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि यूपी केसरी व पार्षद हनुमान पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान कई पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। अंतिम कुश्ती भूतेश्वर अखाड़ा के सोहेल पहलवान और अलीगढ़ के माशाअल्लाह पहलवान बीच हुई। दोनों पहलवानों में करीब दस मिनट तक डटकर मुकाबला हुआ। आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरी अंतिम कुश्ती का भी यही हाल रहा। इसमें रिहान पहलवान व राहुल पहलवान के बीच हुआ मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


दंगल कमेटी ने चारों पहलवानों को बराबरी का इनाम देकर सम्मानित किया। हनुमान गुर्जर ने कहा कि पहलवानी को बढ़ाने के लिए सरकार हर तरह से हमारे साथ है। इसी क्रम में हर माह बाल पहलवानों के तीन दंगलों का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान दंगल कमेटी के संचालक नदीम पहलवान, अयूब खलीफा, सलीम खलीफा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed