फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The shopkeeper stabbed the customer in a dispute while buying meat

मीट खरीदते के दौरान हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक को मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper stabbed the customer in a dispute while buying meat
फरह। कस्बा फरह में मीट खरीदते समय किसी बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक के चाकू घोंप दिया। वह दूसरे ग्राहक के पीछे भी चाकू लेकर दौड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में दाखिल कराया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बे की मस्जिद वाले रास्ते कोली पाड़े में मुस्लिमों की मीट की दुकान हैं। ये लोग बिना किसी लाइसेंस के काफी समय से मीट विक्रय कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को पास के गांव रहीमपुर का दीपक और उसका साथी मीट खरीदने आए। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। दुकानदार काले ने आव देखा न ताव ग्राहक दीपक को चाकू मार दिया।
विज्ञापन

उसके साथ आए ग्रामीण के पीछे भी चाकू लेकर दौड़ा। लोगों को पता लगा तो काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों उठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम झगड़े की सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूले
चाकू मारने और आसपास के हिंदुओ के एकत्रित होकर पथराव की सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। तुरंत मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया। त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूर्व में भी मीट को लेकर कई झगड़े हो चुके हैं, मगर पुलिस बिना लाइसेंस मीट बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। कार्यवाहक प्रभारी सत्यवीर यादव ने बताया पत्थरबाजों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed