फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The scorching heat has disrupted electricity and water supply in Vrindavan.

Mathura News: भीषण गर्मी में वृंदावन में बिगड़ी बिजली और पानी की चाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat has disrupted electricity and water supply in Vrindavan.
वृंदावन। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में पेयजल और बिजली संकट गहराने से लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। गौरा नगर, गोविंद टीला के लोगों ने पेयजल को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली और पानी की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। रविवार को गोविंद कुंड मार्ग पर लोगों ने प्रदर्शन किया और बताया कि 15 दिन से यहां के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम में शिकायत के बाद समाधान नहीं हुआ। वहीं विद्युत आपूर्ति सही न मिलने से कई क्षेत्रों के लोगों को गुस्सा सांतवें आसमान पर है। गौरा नगर, राजपुर फीडर, ज्ञान गुदड़ी, रंगजी मंदिर क्षेत्र घंटों तक बिजली बाधित रही है। विद्युतकर्मियों से क्षेत्रीय लोगों ने पूछा तो उन्होंने कह दिया कि लाइन ब्रेकडाउन है। गर्मी में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन




सोमवार को समस्या के विरोध में गौरा नगर और गोविंद टीला के बड़ी संख्या में निवासी सड़कों पर उतर आए। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, वहीं घंटों की बिजली कटौती से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed