फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The ruling BJP exposed its dual character

सत्ताधारी भाजपा ने अपना दोहरा चरित्र उजागर किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
The ruling BJP exposed its dual character
वृंदावन। दुसायत स्थित कैंप कार्यालय पर वृंदावन कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि राजस्थान स्थित अलवर में 300 वर्ष पुराना मंदिर और मूर्ति अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त कर नगर पालिका की सत्ता में काबिज भाजपा बोर्ड ने यह निंदनीय कार्य किया है। इस पाप का प्रायश्चित भाजपा को करना चाहिए। धर्म रक्षा संघ जनता को भ्रमित न करे, सत्यता को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हिंदू एक साधन है सत्ता तक पहुंचने के लिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि धर्म रक्षा संघ को कांग्रेस के ऊपर दोषारोपण न करके अलवर में नगर पालिका में सत्ता में बैठी भाजपा से यह सवाल पूछना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा एक तरफ हिंदुओं की ठेकेदारी करती है और दूसरी तरफ हिंदुओं के मंदिरों पर बुलडोजर चलाती है इनकी कथनी और करनी में अंतर है। जिला उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा ने भी विचार रखे। अशोक वैद्य, गोविंद पद गोस्वामी, श्याम लाल शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंडित ऋषि शर्मा, पंडित शशिकांत सारस्वत, चौधरी देशराज सिंह, मम्मु गोस्वामी, दीपक बागवाला, महेश गौतम, चंद्र मोहन जायसवाल, संग्राम सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed