फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The queue for Aadhaar cards starts forming at 6 a.m.

Mathura News: आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह छह बजे से लग जाती है लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The queue for Aadhaar cards starts forming at 6 a.m.
आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोग
छाता। कस्बा सराया शाही स्थित डाकघर पर इन दिनों आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन कराने के लिए सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ लग जाती है। एक दिन में मात्र 40 लोगों के ही आधार बन रहे हैं। शेष लोग मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

डाकघर पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने की उम्मीद में सुबह छह बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। डाकघर खुलने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते है। फिर भी उनको उम्मीद नहीं रहती की उनका नंबर आएगा। इनमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उनके आधार कार्ड न होने या आधार कार्ड में गलती होने की वजह से पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। वे स्कूल कॉलेज की छुट्टी करके परिजन के साथ लाइन में खड़े रहते हैं। आधार कार्ड बनावाने के लिए मंगलवार को शेरगढ़‚ भदावल‚ रनवारी‚ अलवाई‚ तरौली‚ बरौली‚ गोहारी, लाडपुर, उन्दी आदि गांवों के लोग लाइन में खड़े रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर ज्ञानेंद्र ने बताया कि पूरे दिन में 40 से 45 लोगों के आधार कार्ड बन पाते हैं। किशन सिंह, देवीराम, बीरी सिंह, झम्मन, फत्ते, जहान आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

----
उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर काउंटर बढ़वाने की मांग की जाएगी। इससे की क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड संबंधित कोई समस्या न हो। - वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी, छाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed