फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The municipality team that came to collect tax pulled the shopkeeper from the chair

Mathura News: टैक्स वसूली करने आई पालिका टीम ने दुकानदार को कुर्सी से खींचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The municipality team that came to collect tax pulled the shopkeeper from the chair
कोसीकलां (मथुरा)। टैक्स वसूली के लिए शनिवार दोपहर गई नगर पालिका की टीम ने दुकानदार के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं धक्का मारने हुए कुर्सी से खींच लिया। इससे वहां हंगामा हो गया। दुकानदार ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

शांतिदेवी निवासी बल्देवगंज की गांधी पार्क मार्केट में दुकान है। यहां दुकानें नगर पालिका की हैं। उनकी दुकान पर पालिका का करीब 62 हजार रुपये बकाया चल रहा है। टीम ने बकाया जमा कराने के लिए नोटिस भी भेजा था लेकिन दुकानदार ने पैसा जमा नहीं कराया। शनिवार को पहुंची टीम ने बकाया जमा न होने पर दुकान का शटर गिराकर ताला लगाने का प्रयास किया। इसका शांतिदेवी के पुत्र राकेश ने विरोध किया तो टीम के सदस्यों ने उसे कुर्सी से जबरदस्ती खींच लिया और धक्का मार दिया।
विज्ञापन


दुकान करने वाले राकेश का कहना है कि यदि उसने पैसा जमा नहीं किया तो पालिका को आरसी जारी कर वसूल करना चाहिए। टैक्स वसूली के दौरान टीम गुंडागर्दी जैसा व्यवहार कर रही है जोकि गलत है। उधर, कर अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि राजस्व हित में वह कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच बकाएदारों की दुकानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed