{"_id":"62bf102b6c67cd3f5617afda","slug":"the-miscreants-tried-to-rob-by-vandalizing-the-atm-in-lohai-mathura-news-mtr520128174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहई में एटीएम में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने किया लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहई में एटीएम में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने किया लूटने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहई में बदमाशों ने केनरा बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर लूटने की कोशिश की। लेकिन लॉक नहीं तोड़ पाए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी रिपोर्ट बदमाशों के खिलाफ बैंक प्रबंधक ने दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार रात गांव लोहई स्थित केनरा बैंक के एटीएम के शटर का ताला तोड़ कर बदमाश अंदर घुस गए। एटीएम में तोड़फोड़ की। एटीएम के निचले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। लॉक न टूटने के चलते रुपये निकालने में नाकाम रहने पर बदमाश उसका शटर गिरा कर भाग गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे बैंक पहुंचे कर्मचारियों ने एटीएम का शटर खुला देखा। अंदर देखने पर एटीएम क्षतिग्रस्त था।
इसकी सूचना बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को दी। एटीएम में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना पर खायरा चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में एक युवक मुंह पर कपड़े ढके दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
तोड़फोड़ किए जाने की घटना रात 8:30 से 9 बजे के मध्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बैंक प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने सुरीर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का कहना है कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।