फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The lover took the young woman away before her wedding.

Mathura News: शादी से पहले युवती को ले गया आशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The lover took the young woman away before her wedding.
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी तय होने के कुछ दिन पहले ही एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने आगरा के युवक पर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती अपने साथ शादी के जेवर और रुपये भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना गोवर्धन में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी आगामी 22 फरवरी को है। आरोप है कि नौ फरवरी की रात आगरा जनपद के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम साधन निवासी पुष्पेंद्र उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि युवती घर में रखे शादी के कुछ जेवरात और नगदी भी साथ ले गई है। सुबह परिजन को जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के मामले की जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed