फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The list of unrecognized schools will be verified.

Mathura News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची का होगा सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The list of unrecognized schools will be verified.
मथुरा। गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे 60 स्कूलों की सूची पहले ही तैयार कर ली है। अब इनका पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें से कई विद्यालय संचालकों ने मान्यता रद्द होने या नोटिस जारी होने के बाद विभाग में आपत्तियां भी दर्ज कराई थीं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने 60 स्कूलों का फिजिकल सत्यापन किया था। जांच में स्कूल संचालक मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। इसके लिए इन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कुछ स्कूल संचालकों ने आपत्तियां दर्ज कराईं तो विभाग ने दस्तावेज पेश किए हैं। अब विभाग पिछली सूची की स्क्रीनिंग करने के बाद नई सूची जारी करेगा। बीएसए रतन कीर्ति का कहना है कि जो विद्यालय मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना मानकों और बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed