{"_id":"690d019e48f0e887810505b2","slug":"the-lawyers-refused-and-the-protest-will-continue-mathura-news-c-369-1-mt11002-138306-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहीं माने अधिवक्ता, धरना रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहीं माने अधिवक्ता, धरना रहेगा जारी
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक नवंबर से धरना दे रहे अधिवक्ता बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे रहे। बार एसोसिएशन ने धरना समाप्त कराने के लिए चुनाव का निर्णय वरिष्ठ सलाहकार समिति को लेने का पत्र जारी किया था, लेकिन अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी का गठन करने की मांग की। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।
बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए अधिवक्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। वरिष्ठ सलाहकार कमेटी और निर्वाचन समिति को अधिवक्ताओं ने नकार दिया है। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि समिति के स्थान पर एल्डर कमेटी का गठन किया जाए। उसमें वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता और सभी पूर्व अध्यक्ष-सचिव को शामिल किया जाए। कमेटी को सभी अधिकार दिए जाएं।
समिति बार एसोसिएशन के समस्त कार्यभार को ग्रहण करे। बार का संचालन करे, वर्तमान पदाधिकारी से आय-व्यय का ब्यौरा ले। बार एसोसिएशन में किए गए कार्यों का हिसाब ले। वर्तमान अध्यक्ष व सचिव को पदमुक्त करें तथा वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आय व्यय के ब्यौरे को बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को अवगत कराएं। इसके बाद बार चुनाव कराया जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर निजी हित के चलते चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, राजकुमार उपाध्याय, इंद्र कुमार वशिष्ठ, राघवेंद्र सिंह, पूजा वर्मा, चौधरी भगवान सिंह वर्मा, रमाकांत भारद्वाज, बृजेश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अटल फौजदार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।