{"_id":"61d2edb4f9c31c29697dfd80","slug":"the-government-administration-should-recover-the-missing-teenager-in-48-hours-mathura-news-mtr511157023","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी की 48 घंटे में बरामदगी करे शासन-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी की 48 घंटे में बरामदगी करे शासन-प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव पारसौली से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में सोमवार को पारसौली-सद्दीकपुर रोड के पास बने आश्रम पर ग्रामीणों ने महापंचायत की। महापंचायत में बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन को 48 घंटे में किशोरी की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया।
महापंचायत में पहुंचे एसडीएम मांट आदित्य प्रजापति व सीओ मांट नेत्रपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि टीमें लगातार किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्दी ही किशोरी की बरामदगी कर ली जाएगी। महापंचायत में किशोरी के पिता भूरा सिंह व उनके परिजनों ने अपनी बेटी के सकुशल वापस लाने की मांग की। महापंचायत की अध्यक्षता चौ. खेमा मास्टर व संचालन सुधीर प्रधान ने किया।
जिला पंचायत सदस्य हरी सरपंच व प्रधान सुभाष चौधरी के अलावा भाकियू के करुआ सिंह, चेतन नौहवार, अजय सरपंच, सोनू प्रधान, रोहताश चौधरी, चुनमुन चौधरी, राकेश चौधरी, धर्मपाल सिंह, हरवीर सिंह, मोहन सिंह चौधरी, सौदान सिंह, हरेन्द्र पहलवान आदि मौजूद थे।