{"_id":"61f2ad1feed1b75c275abfd7","slug":"the-game-of-illegal-construction-going-on-under-the-guise-of-elections-mathura-news-mtr512340990","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों की आड़ में चल रहा अवैध निर्माण का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों की आड़ में चल रहा अवैध निर्माण का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। विधानसभा चुनावों की आड़ में वृंदावन में अवैध निर्माण का कार्य जोरों पर है। अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की संपत्ति चर्च/ विद्यालय/ हॉस्पिटल के अस्तित्व को नष्ट कर दुकानों का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। जहां फर्जी कागजातों के आधार पर दबंग द्वारा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मंडलायुक्त से की गई शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रोका गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वृंदावन में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की संपत्तियों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। कुछ मामलों में कोर्ट के स्पष्ट आदेश प्राप्त हो चुके हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा न कर सकें और न ही अवैध निर्माण हो, लेकिन वृंदावन के मेथोडिस्ट सीएफसी अस्पताल के नाम अल्पसंख्यक समुदाय ईसाइयों की संपत्ति पर दबंग द्वारा मिलीभगत से अवैध निर्माण किया जा रहा है।
जेई मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण अशोक चौधरी ने बताया कि इस संपत्ति पर कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर मौके पर काम को रुकवा दिया गया है। -