फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The flouting of the code of conduct flying in public relations

जनसंपर्क में उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
The flouting of the code of conduct flying in public relations
मथुरा। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रचार का अभियान तेज हो गया है। कोविड के चलते निर्वाचन आयोग की सख्त हिदायतों से इस बार चुनावी शोरगुल नहीं है। सभी प्रत्याशी खामोशी के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं, लेकिन कोविड की गाइडलाइनों की धज्जियां प्रत्याशियों के साथ भीड़ की मौजूदगी खुलेआम उड़ा रही है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड को देखते हुए विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता जारी की है। इसमें पूर्व की भांति होने वाली जनसभाएं पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं, लेकिन बीते दिवस कुछ रियायत जनसभाओं को दी गई है। इसके मुताबिक ५०० लोगों तक की जनसभा अब हो सकेगी। जनसंपर्क में भी अब पांच के बजाए १० लोगों की मौजूदगी का प्रावधान कर दिया है, लेकिन यह व्यवस्था मथुरा शहरी क्षेत्र ही नहीं जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ कागजी नजर आ रही है।
विज्ञापन

दलीय और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ जनसंपर्क में भीड़ चल रही है। इस दौरान न मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जा रहा है न निर्धारित संख्या का प्रत्याशियों को ख्याल है। जनसंपर्क में प्रत्याशी जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस स्थिति को देख लोग चकित हैं। उप निर्वाचन अधिकारी योगानंद तिवारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों की निगरानी कराई जा रही है। जहां भी ऐसी स्थिति मिल रही है, वहां संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed