फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The financial support to victims of acid

तेजाब के जख्मों पर लगाया ‘मदद का मरहम’

Sun, 29 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 29 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
The financial support to victims of acid
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सूबे की 39 महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें जिले के जिखिन गांव की प्रधान सरोज सिंह भी हैं। इसके अलावा 60 एसिड पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की। इनमें जिले में पांच पीड़िताएं शामिल हैं।
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी सुधा और उसके पूरे परिवार पर उसी के गांव के राजकुमार नामक युवक ने जून 2013 में तेजाब डाला था। इसमें सुधा और उसकी किशोरवय पुत्री कल्लो गंभीर रूप से झुलस गई थी। उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में महीनों इलाज चला था। पुलिस ने राजकुमार को जेल भेजा था।
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर कृष्णानगर निवासी मीरा देवी पत्नी बबलू सिंह पर एक साल पहले थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मकान के विवाद में तेजाब से भरी बाल्टी उड़ेल दी गई थी। उस समय वे गर्तेश्वर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। उसमें एक अधिवक्ता और एक रिटायर फ ौजी को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र की महिला फौजिया पर करीब चार माह पूर्व तेजाब डाला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप उसके पति जाकिर पर लगा। जाकिर को कोतवाली पुलिस ने तीन माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली क्षेत्र की ही नग्गो पर मकान के विवाद में परिवार के ही लोगों ने सीड़ियों से तेजाब का डिब्बा उड़ेल दिया था।
---
राया में एसिड अटैक से हो चुकी है युवती की मौत
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में वर्ष 2008 में नवरात्र के दिनों मंदिर से पूजा कर लौट रही युवती के चेहरे पर पड़ोस के तीन युवकों ने तेजाब डाल दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती ने 18 दिन बाद आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में नामजद तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा और उन पर रासुका तामील कराई।


जिखिन गांव की प्रधान को लक्ष्मीबाई पुरस्कार
-बेहतर कार्य के लिए प्रदेश की 20 ग्राम प्रधानों में चयनित हुईं सरोज
मथुरा (ब्यूरो)। जिखिन गांव की प्रधान सरोज सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उन्हें विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश की 20 महिला प्रधानों के साथ दिया है। 58 वर्षीय सरोज सिंह पत्नी विजेंद्र सिंह 10वीं पास हैं। उन्होंने 13वें राज्य वित्त की राशि का ग्राम पंचायत में इस प्रकार सदुपयोग किया कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए प्रदेश के 20 प्रधानों में चयनित किया गया है। उन्होंने नगला परमोददरिया में विद्युतीकरण, आदर्श तालाब, इंटरलॉकिंग सड़क, पंप हाउस के साथ गांव में मार्केट हब भी बनाया है। प्रशासनिक दृष्टि से सरोज सिंह की रिपोर्ट बेहतर पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed